04/02/2020
1051
Radhe Maa: लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए आगे आया श्री राधे माँ चैरिटेबल सोसाइटी: Samachar Darpan News
दिल्ली: "सबसे अच्छी सेवा मानव जाति की सेवा है", उक्त भाव को लेकर काम करने वाली श्री राधे माँ चैरिटेबल सोसाइटी, नई दिल्ली ने एक बार फिर कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू किये गये लॉक डाउन में फंसे व परेशान हो रहें लोगों के लिये मदद की पहल की है।
गौरतलब हो कि पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से श्री राधे माँ चैरिटेबल सोसाइटी, नई दिल्ली ने हर चिकित्सा, शैक्षिक और आवश्यक दान के साथ जरूरतमंदों और गरीबों को मदद प्रदान करने के लिए कदम बढ़ाता आया है।
कोविड-19 के परिणामस्वरूप दुनिया के सामने चल रहे कठिन समय के दौरान, दिल्ली में हजारों लोग, जो जीवित रहने के लिए दैनिक मजदूरी पर निर्भर हैं, ने अचानक अपने आप को बेरोजगार पाया, तो बहुत से लोगों को इस लॉक डाउन ने अपने घरों में बंद कर दिया है, ऐसे में इन सभी के सामबे दैनिक बुनियादी आवश्यकताओं जैसे कि खाद्य पदार्थों आदि की दरकार है, इन्ही लोगों के मदद के लिये राधे मां का चैरिटेबल सोसाइटी ने तेल, चावल, अनाज, चीनी, नमक और दाल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों का मुफ्त वितरण शुरू किया है। इन पुरे खाद्य सामग्री को बहुत ही सहजता के साथ तैयार किया जा रहा है। इन जैसे कठिन समय में, हम सभी के लिए इस महामारी से लड़ने और हर तरह से एक-दूसरे की मदद करना समय की आवश्यकता है। श्री राधे मां चैरिटेबल सोसाइटी इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि हम कैसे एक-दूसरे की देखभाल कर सकते हैं और सतर्क, जिम्मेदार और दयालु होकर इस वैश्विक बीमारी को हरा सकते हैं।
-
03/19/2025 549 -
11/03/2024 565
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT