monika kumawat
इंदौर : देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के होटल मैरियट में एक दिन हमेशा के लिए इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया इंदौर में राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड एवं आत्म-निर्भर भारत नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इस मंच पर राजस्थान की बेटी मोनिका कुमावत राजस्थान के किशनगढ़ से एकल महिला द्वारा एक भारतीय योग व्यायाम "सूर्य नमस्कार" को 108 बार 10 मिनट और 28 सेकंड में पूरा करके एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया| यह रिकॉर्ड राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड एवं आत्म-निर्भर भारत नेशनल कॉन्फ्रेंस के मंच पर भारत में बनाया गया|
जिसके निर्णायक : एडवोकेट श्री हेमंत ठक्कर - उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश थे एवं वहा डॉ. दिनेश उपाध्याय - पूर्व सदस्य आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, श्री आलोक अवस्थी (IAS) भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, छत्तीसगढ़, डॉ. राजीब पाल - वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकार्ड्स के निर्देशक, डॉ. महेश गुप्ता – प्रमुख संपादक वर्ल्ड समाचार, डॉ. चन्द्रमोहन श्रीवास्तव – अध्यक्ष लायंस क्लब इंदौर महानगर एवं डॉ. हेमराज शाह - समाज सेवी, मुंबई उपस्थित थे| यह विश्व रिकॉर्ड मोनिका कुमावत को वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकार्ड्स की तरफ से प्रदान किया गया|
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT