The new Chhath song video
11/19/2020
569
लोकगायक गोपाल राय का छठ गीत "छठी मईया गईलू लुभाय" हुआ पॉपुलर
मशहूर लोकगीत गायक और अभिनेता गोपाल राय का नया छठ गीत विडिओ "छठी मईया गईलू लुभाय" वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस द्वारा रिलीज़ किया गया है जिसे दर्शकों और उनके फैन्स द्वारा बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसका संगीत तैयार किया है महिपाल भारद्वाज ने जबकि इस पारंपरिक गीत को राणा सिंह ने लिखा है। गोपाल राय ने इसे बड़ी अनोखी आवाज़ में गाया है।
सिंगर गोपाल राय ने छठ पर्व पर अपने सभी फैन्स और दर्शकों को बधाई दी है। प्रसिद्ध लोकगायक और एक्टर अभिनेता गोपाल राय ने भोजपुरी में इस पारम्परिक गीत को गाकर छठ पूजा पर मंगलकामना की है। सैकड़ों ऑडियो और वीडियो एलबम में काम कर चुके गोपाल राय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के साथ ही देश-विदेश में फैले भोजपुरिया समाज के तमाम लोगों की छठ के महापर्व में बड़ी आस्था है।
प्रकृति पूजा की इससे बेहतर मिसाल किसी और पर्व में नहीं मिलती। उन्होंने आगे कहा कि आज यह पर्व कुछ खास क्षेत्रों से निकलकर पूरी दुनिया में फैल चुका है। ऐसे में मुझे बेहद खुशी हो रही है कि वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस ने मेरा छठ गीत "छठी मईया गइलू लुभाय" भव्य स्तर पर रिलीज़ किया है और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर मैं अभिभूत हूं।
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 624 -
11/03/2024 626
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT