Chhath Puja
11/19/2020
538
ब्रिटिश और भारतीय कलाकारों को लेकर बना भव्य छठ गीत छठ पूजा इन लंदन दे रहा है लोक आस्था का संदेश
बता दें कि कुमार सौरव सिन्हा, हॉलीवुड में विभिन्न बड़ी फिल्म परियोजनाओं और अमेरिकी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी),डिज्नी जैसी कुछ बड़ी फिल्मों की परियोजनाओं पर काम करने के बाद, अब भोजपुरी फिल्म उद्योग में क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे पवन सिंह, रितेश पांडे जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं।
कुछ महीने पहले उन्होंने भोजपुरी का सबसे महंगा म्यूजिकल वीडियो दुबई में शूट किया था और अब छठ पूजा के अवसर पर गीत छठ पूजा इन लंदन एक इंटरनेशनल गीत लेकर आए हैं। जो यशी फिल्म्स से यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसमें संगीत गोविंद ओझा और पंकज तिवारी का है।
गीत में अन्वेषा की मधुर आवाज है जो गोलमाल रिटर्न्स, प्रेम रतन धन पायो जैसी बड़ी फिल्मों के लिए जानी जाती है। इस वीडियो के अंत में एक खूबसूरत संदेश भी लिखा हुआ आता है
"घर हो या समुंदर पार,
मनाए हर कोई छठ पूजा का ये पावन त्यौहार"
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 548 -
11/03/2024 564
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT