04/05/2020
610
Vikram pratap: नगर सेवक विक्रम के घर पहुंचे मंत्री एकनाथ शिंदे ने लिया हालात का जायजा
मुंबई: महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहें हैं, ऐसे में सरकार की चिंता भी काफी बढ़ रही है। कोरोना वायरस व लॉक डाउन से हो रही दिक्क्तों व सरकार द्वारा उठाये जा रहे विभिन्न कदमों का हालात जानने के लिये महाराष्ट्र के नगर विकाश कैबिनेट व ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे, ठाणे सांसद राजन विचारे, विधायक श्री प्रताप सरनाईक के साथ शनिवार की रात्रि शिवार गार्डन पार्क पहुंचे, यहां उन्होंने शिवसेना नगर सेवक व प्रताप फ़ाउंडेशन के चेयरमैन विक्रम प्रताप सिंह से वर्तमान हालात पर जानकारी इकट्ठी की। इसके पूर्व उन्होंने मीरा-भाईंदर महानगर पालिका में पुरे शहर का भी जायजा लिया।
हालातों का जायजा लेते हुए मंत्री श्री शिंदे ने आयुक्त चंद्रकांत डांगे को गरीबो के लिये कम्यूनिटी किचन व नागरिको के स्वास्थ सम्बंधी योजना लागू करने का आदेश दिया। उन्होंने कहाकि कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदेश सरकार बेहद ही संवेदनशील है, किसी भी नागरिक को कोई दिक्क्त न हो इसके लिये हर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि कोरोना को सोशल डिस्टेंसिंग के द्वारा ही हरा सकते हैं, इसलिए हम सभी को लॉक डाउन का पूरा पालन करना चाहिये, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहाकि बिना आवश्यकता के घर से बिलकुल बाहर न निकले व कोशिश कीजिये की आपके पास हर समय मास्क हो। जब भी जरूरत के समय घर से निकले तो मास्क अवश्य लगाये। उन्होंने कहाकि सभी लोग खुद से जागरूक होकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताये जा रहे गाइड लाइन को पालन करें तो हम जल्द ही कोरोना पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
-
03/19/2025 551 -
11/03/2024 570
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT