Member of the Uttarakhand Legislative Assembly Subodh Uniyal
Uttarakhand Election 2022: भाजपा के कृषि मंत्री और एमएलए सुबोध उनियाल ने गुरुवार को बागेश्वर विधानसभा को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुंखी विकास हो रहा है। महिलाएं, युवा, किसान और आम जन तक विकास पहुंचा है। गांव के अंतिम छोर तक विकास ले जाने का संकल्प पूरा हुआ है। उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिया था, जिसके कारण सरकार के पांच वर्ष बेमिसाल रहे। मालूम हो सुबोध उनियाल पिछले कई सालों से जनता की सेवा में दिनों-रात जुटे हुए हैं।
वही हाल ही में जब SNI News एजेंसी उत्तराखंड के शिवपुरी इलाके के तरफ पहुंची, तभी वहां के लोग कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की खूब तारीफ करते नजर आये। बातचित के दौरान शिवपुरी के लोगों ने बताया, वहां सड़क की समस्या पिछले कई सालों से थी। सबसे ज्यादा तकलीफ तो तब होती थी जब कोई घर वाला बीमार हो जाता था। उन्होंने बताया, ''दरअसल इस रस्ते से जाना हमारे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण वाला काम था। अगर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना होता था तो हमें चार पाई या कुर्सी पर उठाकर ले जाना पड़ता था, नदी पार करनी पड़ती थी। लेकिन कही से भी मदद न मिलने पर, जब हमने इस सड़क की समस्या को लेकर सुबोध उनियाल जी से बात की, तो उन्होंने ताबड़तोड़ हमारे इस सड़क के समस्या को खत्म कर दिया। जिसके बाद हमें सड़क समस्या से राहत मिली। अब हम लोग यहां की सड़क से गाड़ी से जा सकते है.''
आपको बताते चले, भाजपा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पिछले कई वर्षो से राजनीती में हैं, उन्होंने निस्वार्थ होकर लोगो की मदद को आगे आये हैं। अक्सर उन्हें लोगो की मदद करते देखा गया हैं। बताते चले सुबोध उनियाल का कहना है कि, भाजपा सरकार की अगुवाई में विकास के मामले में उत्तराखंड सबसे आगे है। जनता को तमाम सुविधाएं पहुंचाने का काम हुआ है। कोरोनाकाल में आक्सीजन प्लांट लगाए गए, डाक्टर की संख्या बढ़ाई गई। पूरे देश को राशन उपलब्ध कराया गया। अनाथ बच्चों को सरकार ने मदद की। महिलाओं का सम्मान किया। आंगनबाड़ी, आशाओं, पीआरडी, अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाया और उन्हें राहत मिली। किसान को आगे बढ़ाया। उनके खातों में किसान निधि दी। उनकी आय दोगुनी हुई है।
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 340 -
11/03/2024 419
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT