04/06/2020
489
Tajindar Singh Tiwana: 9 बजते ही छाया अंधेरा तो जल उठे उम्मीद के दीप
मुंबई: कोरोना वायरस की लड़ाई में पीएम मोदी की मुहिम के साथ रविवार की रात्रि एक फिर देश मे एकता व अखंडता के दीपक जल उठें। रात्रि के 9 बजते ही लोगों ने अपने घरों की लाइट ऑफ कर दी और कोरोना वायरस के खात्मे का संकल्प लिये दीपक के साथ ही टार्च, मोबाइल फ्लैश आदि की रोशनी को जलाया।
गौरतलब हो कि देश ही नही समूचा विश्व इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण की लड़ाई लड़ रहा है। देश भर में कोरोना से जद्दोजहद करने के लिये 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है। शुक्रवार को जिस तरह पीएम मोदी ने देश को संबोधित एक वीडियो संदेश जारी करते हुऐ कहा था कि रविवार की रात्रि 9 बजे 9 मिनट के लिये अपने अपने घरों की लाइट बन्द कर अपने बालकनी व घर मे जहां भी संभव हो दीपक, टार्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाये। समूचे देश ने पीएम मोदी के कोरोना से लड़ाई की इस मुहिम में उनका साथ खड़ा हुआ है, और उनके कथनानुसार दीपक जलाये।
भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने भी पीएम मोदी के इस मुहिम में खुद को शामिल करते हुये अपने घरों पर दीपक जलाये। इसके अतिरिक्त वह हाथों में तिरंगा लेकर भी लहराते हुए भारत माता की जय के नारे भी लगाते रहें। उन्होंने कहा कि समूचे देश में जल रहें यह दीपक कोरोना संक्रमण को भारत से आजादी दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोगों ने आज दीपक जलाये, यह समूचे विश्व के लिये यह संदेश है कि हम कितने भी धर्म, जाति व मजहबों से अलग हों लेकिन जब कोई संकट हमारे देश के लिये आये तो हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना से लड़ जरुर रहा है, लेकिन हम जल्द ही कोरोना को खत्म करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुऐ कहा कि आप सभी लोग लॉक डाउन के नियमों का पालन करें, कोरोना से हम अपनी सूझ-बूझ के साथ ही लड़कर जीत सकते हैं।
-
03/19/2025 549 -
11/03/2024 566
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT