04/04/2020
Subhash Pasi: लॉक डाउन में क्षेत्रवासियों के मददगार बने विधायक सुभाष पासी
Samachar Darpan News Samachar Darpan News
मुंबई: यूपी के गाजीपुर जनपद के सैदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी कोरोना के कोहराम की वजह से जारी किये गए लॉक डाउन में विधानसभा वासियों को हो रही दिक्क्तों को दूर करने के लिए अपनी पूरी तत्परता से लगे हुये हैं। क्षेत्रवासियों को लॉक डाउन में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए विधायक श्री पासी ने कंट्रोल रुम बना रखा है।

बता दें कि विधायक सुभाष पासी इस समय लॉक डाउन की वजह से मुंबई में हैं। वह बताते हैं कि लॉक डाउन की वजह से वह क्षेत्रवासियों से दूर हैं, जिसके उन्हें काफी मलाल है, लेकिन कहते हैं कि मेरे क्षेत्रवासियों को इस विकट समय में कोई दिक्क्त न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में प्रतिदिन गरीब व जरूरतमंद जैसे एक हजार लोगों तक अपने कार्यकर्ताओं के जरिये भोजन के साथ ही अन्य जरूरत की वस्तुओं को पहुंचाया जा रहा है। विद्याक श्री पासी ने बताया कि यूपी के बहुत से लोग मुंबई में रोजी-रोटी के लिए रहते हैं, अगर मुंबई में भी यूपी के किसी नागरिक को कोई दिक्क्त हो रही है तो उनकी भी मदद की जा रही है। यह भी बता दें कि सपा कार्यालय सैदपुर से भोजन वितरण का कार्य जोखन यादव, उदय प्रताप यादव, भुल्लन मास्टर, गोपाल गिरी, अनिल यादव (मैनेजमेंट गुरु पत्रही), अखिलेश यादव (बड़ीहारी), सीता यादव, सुनील यादव (सिकंदरा), प्रधान कमला यादव (दारुणपुर) आकाश बरनवाल, संतोष यादव (लोहजरा),  सुनील यादव, मास्टर रामलोचन यादव (देवकली), अनवर खान, डॉ राजेंद्र सिंह (मुंबई), ओंकार सेठ (सैदपुर), लच्छीराम प्रजापति आदि के सहयोग से चल रहा है, जो प्रतिदिन दस हजार लोगों तक भोजन पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभा रहें हैं।




LEAVE A COMMENT