saurav gaunguli
BCCI : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली कुछ दिनों पहले विराट कोहली पर दिए अपने बयान को लेकर खूब चर्चा में आए थे, लेकिन अब ये मामला शांत हो चुका है। हालांकि हाल ही में गांगुली की भारतीय चयनकर्ता, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ बैठी हुई तस्वीर वायरल हुई। इसके बाद कई लोगों ने दावा किया कि वो टीम की चयन के लिए होने वाली बैठक में हिस्सा लेते हैं और चयनकर्ताओं पर दवाब बनाते हुए टीम के चयन को प्रभावित करते हैं।
बीसीसीआई के चीफ सौरव गांगुली ने उनके ऊपर लगे आरोपों पर जबाव देते हुए पीटीआई से कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे (इस पर) किसी को कुछ भी जवाब देने और इनमें से किसी भी निराधार आरोप का सम्मान करने की जरूरत है. मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष हूं और बीसीसीआई के अध्यक्ष को जो करना चाहिए वह मैं करता हूं. साथ ही आपको बता दें, मुझे एक तस्वीर (सोशल मीडिया के) चक्कर लगाती हुई दिखाई दे रही है जिसमें मुझे चयन समिति की बैठक में बैठे हुए दिखाया गया है. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह तस्वीर (जहां गांगुली को सचिव जय शाह, कप्तान विराट कोहली और संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज के साथ बैठे देखा जा सकता है) चयन समिति की बैठक की नहीं थी. जयेश जॉर्ज चयन समिति की बैठकों का हिस्सा नहीं हैं. मैंने भारत के लिए 424 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.
बीसीसीआई में पिछले 26 महीनों में जय शाह के साथ रिश्ते पर सौरव गांगुली ने अपनी राय रखी है। गांगुली ने कहा, ''जय के साथ मेरा शानदार रिश्ता है। वह अच्छा मित्र है और विश्वासपात्र सहयोगी है। मैं, जय, अरूण (धूमल) और जयेश (जॉर्ज) हम इन दो वर्षों में विशेषकर कोविड-19 के मुश्किल दौर में बोर्ड को आगे ले जाने में मिलकर काम कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिये क्रिकेट खेला जाये। मैं कहूंगा कि ये दो साल शानदार रहे। हमने बतौर टीम ऐसा किया है।''
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT