रितेश पांडे
सुपरस्टार रितेश पांडे का नया छठ गीत "माटी के परब छठ" एस आर के म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ हुआ है, जिसे श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसका संगीत तैयार किया है संगीतकार आशीष वर्मा ने, जबकि मन मोह लेने वाले शब्द लिखे हैं गीतकार प्रकाश बारूद ने। रितेश पांडे ने इस गीत दिल की बड़ी गहराई से गाया है।
रितेश पांडे की आवाज़ और उनके अंदाज़ में एक अनोखा स्टाइल है जो इस छठ गीत को लाजवाब बनाता है और यही वजह है कि इसको देखने वाले दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रितेश पांडे ने इस छठ गीत के द्वारा अपने फैन्स को असल मेे एक उपहार दिया है। मशहूर म्यूज़िक कम्पनी एस आर के म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ यह गीत उनके फैन्स भी बहुत पसंद कर रहे हैं।
इस छठ गीत ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर हंगामा मचा दिया है। रितेश पांडेय का यह एक प्यारा सा छ्ठ गीत छठ पर्व के अवसर पर रिलीज़ हुआ है। रितेश पांडे ने अपने नए छठ गीत "माटी के परब छठ" को इतना प्यार देने के लिए अपने फैन्स को थैंक्स कहा है।
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT