04/06/2020
529
Rajesh Mehta: कोरोना से डगमगाते देश को देशवासियों ने जगमगाया
मुंबई: कोरोना की लड़ाई में पीएम मोदी की मुहिम का देशवासियों ने पूरा समर्थन किया है। जिस प्रकार से शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर रविवार की रात्रि 09 बजे 09 मिनट तक घर की लाइट बन्द कर दीपक, टार्च व मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की थी, आज उसका पूरा समर्थन मिलता हुआ दिखाई दिया। देश के लगभग सभी हिस्सों से आई तश्वीरो से स्पष्ट हो गया कि देश कोरोना की लड़ाई में एकजुट है।
पीएम मोदी के मुहिम का हिस्सा बनते हुये भाजपा उत्तर मध्य मुंबई के जिलाध्यक्ष राजेश मेहता ने भी अपनी पत्नी सुनीता मेहता व बेटे के साथ अपने घर की समूचे लाइट को बंदकर दीपक जलाये। राजेश मेहता ने कहा कि आज इस संकट की घड़ी में हम सबको एकजुट रहने की आवश्यकता है, जिसका सन्देश आज देश की जनता ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना को इस देश से भगाने के लिये हर संभव कोशिश कर रही है। हम सभी को लॉक डाउन के नियमों का पालन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से ही हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
-
03/19/2025 551 -
11/03/2024 570
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT