मुंबई: कोरोना की लड़ाई में पीएम मोदी की दीपक जलाने वाले मुहिम का देशवासियों ने पूरा समर्थन किया। जिस प्रकार से शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर रविवार की रात्रि 09 बजे 09 मिनट तक घर की लाइट बन्द कर दीपक, टार्च व मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की थी, रविवार की रात्रि 09 बजे उसका पूरा समर्थन मिलता हुआ दिखाई दिया। देश के लगभग सभी हिस्सों से आई तश्वीरो से स्पष्ट हो गया कि देश कोरोना की लड़ाई में एकजुट है।
पीएम मोदी के मुहिम का हिस्सा बनते हुये धार्मिक गुरु राधे मां ने भी एकता व अखंडता के दीपक जलायें। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहाकि हम सभी को मिलकर इस महामारी के खिलाफ लड़ना है, हमारी एकजुटता व इस प्रकोप के प्रति जागरूकता ही कोरोना रूपी माहमारी पर विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी। राधे मां ने जनता से अपील करते हुए कहाकि वर्ल्ड हेल्थ संगठन द्वारा बताये जा रहें नियमों का पालन कीजिये तथा लॉक डाउन को सफल बनाते हुए सामजिक दुरी बनाइये तभी हम कोरोना को देश से भगाने में सफल हो पायेंगे।
-
03/19/2025 549 -
11/03/2024 566
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT