punjab election 2022
पंजाब : बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली लिस्ट में पार्टी 34 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है. पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, किसान परिवार के 12 उम्मीदवार को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं. इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS शामिल हैं.
शुक्रवार को पंजाब भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रेस को संबोधित करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 34 नाम शामिल हैं, जिसमें 13 सिखों को भी शामिल किया गया है।
अब इन उम्मीदवारों के ऐलान के साथ बीजेपी ने पंजाब की चन्नी सरकार को भी निशाने पर लिया है. कहा गया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में की गई चूक एक बड़ी लापरवाही थी. दावा किया गया कि इस बार पंजाब चुनाव में हैरान कर देने वाले नतीजे आने वाले हैं. मोदी सरकार के काम के दम पर कहा गया है कि आगामी चुनाव में बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.
हरदीप पुरी ने तो इस बात पर भी तंज कस दिया कि सीएम चन्नी दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि एक सीट से लड़ वे नहीं जीतने वाले हैं. उनकी तरफ से चन्नी को नसीहत दी गई है कि वे पहले नवजोत सिंह सिद्धू संग अपने रिश्तों को ठीक करें, उसके बाद चुनावी मैदान में आएं.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT