सुशांत सिंह राजपूत केस में जब से ड्रग्स कनेक्शन जुड़ा हुआ है, बॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम रडार पर हैं। मामले की जांच में जुटा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार नए खुलासे कर रहा है। अब खबरें हैं कि 27 जुलाई 2019 को करण जौहर के घर की पार्टी भी NCB की जांच के दायरे में आ सकती है। NCB को शक है कि इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से शनिवार (26 सितंबर) को पूछताछ की जाएगी।इस पार्टी में कोकीन का इस्तेमाल होने का शक है। NCB की रडार पर इस पार्टी में मौजूद लोग भी आ सकते हैं।
NCB के सूत्रों ने खुलासा किया है कि रकुल प्रीत से पूछताछ के दौरान, 2019 में करण जौहर की पार्टी के बारे में कुछ जानकारी मिली है. जिसके बाद KPS मल्होत्रा पूछताछ करने के लिए NCB जोनल ऑफिस पहुंचे. अब, KPS मल्होत्रा और समीर वानखेड़े वीडियो पर रकुल प्रीत सिंह और धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद से पूछताछ कर रहे हैं.
सूत्रों की माने तो एनसीबी को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके मुताबिक क्षितिज प्रसाद कुछ ड्रग पेडलर्स के साथ कॉन्टेक्ट में थे.
करण जौहर की पार्टी पर NCB की नजर
पार्टी के बारे में कई ऐसे एलिमेंट नजर आ रहे हैं, जिसमें पार्टी में ड्रग्स की बात नजर आ रही है. 27 जुलाई को हुई इस पार्टी में एनसीबी को कोकीन का इस्तेमाल होने का शक है.
एक्ट्रेस रकुल प्रीत की पूछताछ के बाद इस पार्टी पर जांच शुरू हो सकती है. रकुल प्रीत से पूछताछ के बाद एनसीबी ऑफिस पहुंचे केपीएस मल्होत्रा, करण जौहर के करीबी क्षितिज प्रसाद और अनुभव से हो रही पूछताछ में शामिल हैं.
गौरतलब है कि करण जौहर की इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत जैसे सितारे मौजूद थें. इस पार्टी का वीडियो करण जौहर ने 28 जुलाई 2019 को पोस्ट किया था
मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शन के जुड़े क्षितिज प्रसाद का एक ड्रग पेडलर से पूछताछ में नाम सामने आया था. इसी के चलते उन्हें समन जारी कर बुलाया गया. क्षितिज प्रसाद को उनके घर पर जांच के लिए समन भेजा गया था. इसके बाद उनके घर पर सबूत ढूंढने के लिए एनसीबी ने जांच की.
वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी ड्रग्स कनेक्शन में सामने आया है. शनिवार को वो एनसीबी दफ्तर जाएंगी. एनसीबी ने उन्हें समन भेजा था. शनिवार को एनसीबी उनसे पूछताछ करेगी.
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 340 -
11/03/2024 419
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT