bhagat singh koshyari
Maharashtra : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार को कहा कि पिछले दो साल में राज्य में उल्लेखनीय कार्य हुआ है. राज्यपाल कोश्यारी ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए अपने भाषण में कहा, राज्य को ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन’ में मिले पुरस्कार और इलेक्ट्रिक वाहन नीति का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में पिछले ढाई साल में उल्लेखनीय कार्य हुआ है.”
गौरतलब है की राज्यपाल कोश्यारी और महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी के बीच रिश्ते कुछ खास नहीं है. अतीत में मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के बीच कई मुद्दों को लेकर पत्र के माध्यम से तकरार देखने को मिली है.
राज्यपाल ने कुछ महीने पहले स्कॉटलैंड में हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन में महाराष्ट्र को मिले ‘प्रेरणादायक क्षेत्रीय नेतृत्व’ पुरस्कार के बारे में कहा कि, “हमारे पास सार्वजनिक परिवहन के विद्युतीकरण को पूरा करने का लक्ष्य है. ‘बेस्ट’ इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही मुंबई में चल रही हैं.” राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि राज्य ने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने वालों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की है.
उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने में सफलतापूर्वक योजना बनाने के लिए मुंबई मॉडल की उच्चतम न्यायालय ने सराहना की है. नीति आयोग और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस मोर्चे पर महाराष्ट्र के प्रयासों की प्रशंसा की है.” राज्यपाल ने कहा कि (महामारी के दौरान) पिछले दो साल में राज्य की अर्थव्यवस्था को गिरने या रुकने नहीं दिया गया.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT