भोजपुरी सिनेमा
10/23/2020
488
निरहुआ का रौद्र रूप दिखा देवी गीत के वीडियो में
भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ बहुत ही मार्मिक देवी गीत “अब आजा मइया” लोगों के दिलों को छू रहा है। यह देवी गीत निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले इस गीत का ऑडियो रिलीज किया गया था, जिसकी अपार सफलता के बाद दिनेशलाल यादव निरहुआ अब माँ भवानी से पापियों के संहार करने के लिए गुहार लगाते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। उन्होंने माँ दुर्गा से गीत के जरिये विनती की है कि जिस तरह से आपने महिषासुर का संहार करके पाप नाश किया था, उसी तरह फिर से पापियों का संहार कर दो माँ। अगर आप वीडियो को गौर से देखेंगे तो आपको निरहुआ की आखों में एक आग नजर आयेगी, जो मां भवानी से पापियों का संहार करने को कह रही हैं। इस देवी गीत को निरहुआ ने वीर रस अंदाज में बिरहा शैली में गाया है। जोकि लोगों के दिलों को छू रहा है। दिनेशलाल यादव गीत के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं। साथ ही इस समय समाज में जिस प्रकार के जघन्य अपराध हो रहे हैं, उसकी भी चर्चा गीत में की जा रही है। गीत निरहुआ का रौद्र रूप नजर आ रहा है। इस देवीगीत को गीतकार प्यारेलाल यादव कवि ने लिखा है, जिसे मधुर संगीत से शिशिर पांडेय ने सजाया है। म्यूजिक मिक्सिंग आशीष वर्मा ने किया है। रिकॉर्डिस्ट डीपी यादव, वीडियो डायरेक्टर सोनू वर्मा, संयोजक हरिकेश यादव हैं। म्यूजिक अरेंजर कैलाश पांडे और आशीष वर्मा हैं।
-
03/19/2025 461 -
11/03/2024 507
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT