vikas prabhusardesai
Maharashtra : गोवा के विधान सभा चुनाव की बात करे तो इस वक्त कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी अपनी पूरी कोशिश के साथ गोवा में अपना रंग जमाने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस भले ही कुछ दिनों से पीछे चल रही हो लेकिन इस बार कांग्रेस की भी पूरी कोशिश है की वह गोवा में अपनी सरकार बना कर लोगो के लिए विकास कार्य करेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी भी इसी के साथ पूरी कोशिश में है की अब गोवा में भी सरकार बना कर, और काम किया जाए। भाजपा की बात करे तो वो भी गोवा में पूरी कोशिश के साथ अपनी सरकार बनाने में लगी है।
बात करे गोवा के पोरवोरिम इलाके की तो यहाँ कांग्रेस के प्रत्याशी विकास प्रभुसरदेसाई जनसम्पर्क करते हुए नज़र आये। हमारी टीम से बात चित के दौरान उन्होने यहाँ के लोगो की पसंद बताई की आने वाले समय में लोग यहाँ पर किसे मौका देंगे। यहाँ पर विकास सरदेसाई ने लोगो से बात चित कर उनकी आवश्कतों को जानने का प्रयास किया। साथ ही उन्होने कहा की गोवा के पोरवोरिम इलाके में पिछले कई सालों से विकास नहीं हुआ है पानी बिजली की दिक्कतों से लोग आज भी परेशान है।
कांग्रेस के प्रत्याशी विकास प्रभुसरदेसाई ने बताया की यहाँ के लोगो से बात करने के बाद उन्हे पता चला की लोग आज भी पानी की कमी से बेहद परेशान है और कई बार शिकायत के बाद भी उसे नहीं सुधारा गया, साथ ही उन्होने दावा किया की इस बार के चुनाव में कांग्रेस पुरे 25 सीटों के साथ गोवा में अपनी सरकार बनाएगी। विकास प्रभुसरदेसाई का मानना है की इस बार गोवा में कांग्रेस ही सत्ता में आएगी।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 629 -
11/03/2024 630
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT