mamta banerjee
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है. यूपी चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव को अपना समर्थन दिया है. ममता बनर्जी ने कहा कि वह चाहती हैं कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हो. अगर लोग उनका समर्थन करते हैं, तो इस चुनाव में अखिलेश जी के जीतने की संभावना है.
ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं वाराणसी भी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया जलाऊंगी. मैं जानती हूं वाराणसी PM का लोकसभा क्षेत्र है, लेकिन कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं. मैं चाहती हूं यूपी चुनाव में सपा की जीत हो. पंजाब में हम आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.'
2024 के चुनावों की तैयारियों में ममता बनर्जी जुटी हैं और विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं. ममता बनर्जी अखिलेश यादव के समर्थन और चुनावी धार देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं. ममता बनर्जी सोमवार को देर शाम लखनऊ पहुंचेगी. खबरों के अनुसार ममता बनर्जी सोमवार को अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करेंगी और वर्चुअल सभा को भी संबोधित कर सकती हैं.
उत्तर प्रदेश में कब होने है चुनाव?
उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होने है. 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27, 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनीति काफी गरमाई हुई है. नेताओं के बीच में पार्टी बदलने का सिलसिला लगा हुआ है. अब यह देखने वाली बात होगी कि उत्तर प्रदेश की जनता किसके सिर जीत का सेहरा बांधती है.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 461 -
11/03/2024 507
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT