महाराष्ट्र में अनलॉक को लेकर नए गाइडलाइन जारी किए गए हैं, जिसमें मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर लगी पाबंदियों पर कोई ढील नहीं दी गई है.
हालांकि राज्य सरकार ने कल यानि 15 अक्टूबर से मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. इस संबंध में जरुरी दिशा-निर्देश शहरी विकास विभाग की ओर से जारी किए जाएंगे. सरकार ने सरकारी और निजी लाइब्रेरी को भी खोलने का फैसला लिया है. यह भी कल से शुरू हो जाएंगे.
वहीं स्कूल और कोचिंग सेंटर भी 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे. इसके अलावा जो इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं, वहां पार्क खोलने की इजाजत भी दे दी गई है. लेकिन, कंटेनमेंट जोन्स में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन के नियमों का सख्ति से पालन किया जाना अनिवार्य है.
गौरतलब है कि कोरोना का सबसे प्रकोप मुंबई में देखने को मिल रहा है. राज्य में अब तक कोरोना के 13 लाख से अधिक मरीज मिल चुके हैं. वहीं 36,181 लोगों की जान इस महामारी के चलते जा चुकी है. आज की बात करें तो महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 18,317 नए केस सामने आए हैं. वहीं 481 लोगों की मौत हो गई. बीते 24 घंटे में 19,163 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में एक्टिव केस की बात की जाए तो अभी 2,59,033 एक्टिव केस हैं.
-
03/19/2025 551 -
11/03/2024 570
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT